फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संविधान पर आधारित कार्यक्रम 25 जनवरी को होंगे

Fri, 03 Jan 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के आदर्श वाक्य के साथ 25 जनवरी को जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने सभी उपायुक्तों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने 25 जनवरी को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दिन संविधान के आदर्शों के बारे में जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, वॉल पेंटिंग, डिबेट, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले इस समारोह की शुरुआत 26 नवंबर को हुई थी, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया गया था। उपायुक्त ने कहा कि समाज में, विशेषकर विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए संविधान के महत्व पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा दिए गए योगदान को रेखांकित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह तथा उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें