रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु अभियान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों, ग्रामों तथा नगर निकाय क्षेत्रों में कैंप लगाए जा रहे है। इन कैंपों में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है।
एडीसी ने बताया कि 27 सितंबर को ग्राम सचिवालय गुड़ियानी, 28 सितंबर को ग्राम सचिवालय कमालपुर, 29 सितंबर को बैंक के नजदीक धर्मशाला गांव भाड़ावास, 30 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।