फोटो : सम्मान समारोह के दौरान प्रोफेसर विजय हुड्डा को स्मृति चिन्ह भेंट करते विश्वविद्यालय के अ
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे डॉ. विजय हुड्डा की नियुक्ति महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग और विश्वविद्यालय की टीचिंग एसोसिएशन आईजीयूटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. विजय हुड्डा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके शैक्षणिक अनुभव, शोध कार्य और प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. विजय एमडीयू में भी अपने कार्य से विश्वविद्यालय और विभाग का नाम रोशन करेंगे।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह, प्रोफेसर अदिति शर्मा, डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर दीपक गुप्ता सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने डॉ. विजय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विभाग के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाई है।
शिक्षकों ने उनके सरल स्वभाव और कार्यकुशलता की सराहना की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अनिल कुमार ने भी डॉ. विजय को नई नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. विजय हुड्डा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में डॉ. विजय ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बिताए गए समय को याद करते हुए सहयोगियों और साथियों का आभार व्यक्त किया।