रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में लगा बोरियों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले की सभी अनाज मंडियों में सरसों और गेहूं की आवक जारी है। शुक्रवार को शहर की बिठवाना अनाज मंडी में करीब 18166 क्विंटल सरसों की आवक हुई। 18 हजार क्विंटल का उठान हुआ है। गेहूं की खरीद 6 हजार क्विंटल हुई है। उठान 5 हजार क्विंटल का हुआ है।
कोसली में गेहूं की खरीद 14941 क्विंटल और उठान 7300 क्विंटल का हुआ है। सरसों की खरीद 18700 क्विंटल और उठान 13 हजार क्विंटल का हुआ है। आज बासौता, कुमरौदा, परखोतमपुर, मांडिया खुर्द, खेडा आलमपुर, चौकी नंबर एक, कन्हौरा, धनीरवास गांव के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी।
एसडीएम और प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी और बावल स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। जिससे कि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी के अनुसार ही फसल को मंडियों में बचने के लिए आएं।
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में लगा बोरियों का ढेर। संवाद