फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में निकली शोभायात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो : 06हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर शहर में शोभायात्रा निकालते हुए। स्रोत : मंदि
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा स्थित श्रीराम सत्संग भवन में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। सदगुरु देव शिवचंद इष्टधारी के सानिध्य में सत्संग भवन से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सरकुलर रोड होते हुए बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पर बाबा को ध्वजा अर्पित की गई। रास्ते में सभी मंदिरों में देवी देवताओं को माल्यार्पण की गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद रामायण जी को रथ पर विराजमान किया गया। शोभा यात्रा भाड़ावास गेट व मोती चौक बजाजा बाजार व पुरानी तहसील होते हुए श्रीराम सत्संग भवन छिपटवाड़ा में सम्पन्न हुई। इसके बाद मदिर में श्री रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ। 9 अप्रैल को श्री रामचरितमानस पाठ की पूर्ति व भोग दोपहर दो बजे होगा। इसके बाद रात नौ बजे से प्रवचन व भजन-कीर्तन होंगे। 10 अप्रैल की रात 9 बजे पंजाबी धर्मशाला में प्रवचन व भजन-कीर्तन होंगे। 11 अप्रैल को तुर्कियावास रोड स्थित हनुमान मंदिर में दस बजे विशाल हवन और रोट का भोग लगाया जाएगा। 12 अप्रैल को पंजाबी धर्मशाला में 11 बजे भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर आचार्य अमित, आचार्य हरीश, महेश गोयल टपूकड़ा, संजय स्वामी, गौरव वत्स, अतुल वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें