रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव डोहकी, मुंढलिया, डाबडी, भूरथल ठेठर, चिल्हड़, धनौरा व जैतपुर शेखपुर में धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान आयोजित जनसभाओं में उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने के प्रयास में हैं। सभी समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की जनता ने उन्हें समर्थन देकर विधायक बनाया है। जनता ने जिन उम्मीदों से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उन पर पूरी तरह खरा उतरकर रेवाड़ी क्षेत्र को समस्याविहीन बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर व साफ-सुथरा बनाने को लेकर उन्होंने प्रत्येक शनिवार को किसी न किसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया है।कहा कि 15 जून को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली होगी। इसमें सभी को उपस्थित होना है। इस रैली में मुख्यमंत्री सौगात देंगे।