बेरली खुर्द-नांगल मूंदी मार्ग की बदहाल दशा। संवाद
- फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
नांगलमूंदी। गांव बेरली खुर्द से नांगल मुंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं जिनमें जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
ग्रामीण कपिल, प्रदीप और सत्यपाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इनमें पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से चौकी नंबर दो, कुमरोधा और डहीना की ओर आने-जाने वाले लोगों के अलावा विद्यार्थियों और स्कूल वाहनों का भी आवागमन होता है। सड़क की खराब हालत के कारण बच्चों और स्कूल आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर गड्ढे और जलभराव होने से रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क के गहरे गड्ढों को जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि वाहन चालकों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
बेरली खुर्द-नांगल मूंदी मार्ग की बदहाल दशा। संवाद- फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद