फोटो : 8प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
डहीना। ग्राम डहीना स्थित खेल स्टेडियम में दशहरा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने किया। इस दौरान दौड़, कुश्ती, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जीवन हितैषी ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देना समय की आवश्यकता है। खेलों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है।
इस मौके पर 100, 200, 400, 800, 1600 व 5000 मीटर की दौड़ हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। क्रिकेट, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिता भी हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मदन और सुरेश उपस्थित रहे।