रेवाड़ी। पांचवीं जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के विजेता योगासन खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कोसली के प्रतिभागियों ने दम दिखाया।
योग स्वदेशी योद्धा संगठन की टीम ने महिला तहसील अध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में भाग लिया। इसमें प्रिया कालरा, अनिल गर्ग एवं ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुनीता देवी ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।
सभी विजेता संगठन द्वारा संचालित ऊर्जा केंद्र में नियमित योगाभ्यास करते हैं। इस अवसर पर रोशन स्पोर्ट्स एसोसिएशन संघ के राज्य सचिव डॉक्टर युद्धवीर, पतंजलि योग समिति तथा अन्य योग संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रामौतार योगी ने संगठन के कर्मठ सदस्यों को बधाई दी व संस्थापक अध्यक्ष अजय ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी तथा लोगों को ऊर्जा केंद्र में निशुल्क योगाभ्यास का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया।