फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे की हालत में मिला निजी स्कूल बस का चालक, गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। कस्बा स्थित एक निजी स्कूल के बस का चालक शराब के नशे में मिला। वह बच्चों को लेने के लिए भिवाड़ी के थड़ा गांव में पहुंचा था। उसके नशे में होने के कारण शनिवार सुबह बस माटिला गांव में बिजली के पोल से टकराने से बची। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भिवाड़ी में धारुहेड़ा स्थित एक निजी स्कूल की बस को ग्रामीणों ने रुकवाया तो उसे नशे में पाया। बस में 42 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही की यह बस हाई टेंशन लाइन के पोल से नहीं टकराई अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। ग्रामीणों ने बस चालक को माटिला पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। वहीं, मौके पर ही स्कूल के मैनेजमेंट को भी बुलवाया गया और उनकी शिकायत की गई। भिवाड़ी पुलिस ने स्कूल की बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सुबह सभी बस चालक को अच्छी तरह से चेक करने के बाद ही स्कूल से बच्चों को लेने के लिए भेजा जाता है। बस चालक ने शराब कहां पर पी। इसकी जानकारी नहीं है। वह स्कूल चालक को तुरंत प्रभाव से स्कूल से निकालेंगे और भविष्य में इस तरह की गलती ना हो इसका ध्यान रखते हुए व्यवस्था में सुधार करेंगे।
विज्ञापन


ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाएगा तो होगी कार्रवाई : डीएसपी

भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि थड़ा गांव के पास एक स्कूल की बस के ड्राइवर ने शराब पी हुई है और वह शराब पीकर बस को चला रहा है। स्कूल बस के ड्राइवर का मौके पर ही मेडिकल करवाया गया और उसे थाने में बंद कर दिया गया है। आगे भी अगर इसी तरह किसी बस का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें