फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रिंसिपल नीलम यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करते प्रिंसिपल नीलम यादव
विज्ञापन
भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा के सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल टपूकड़ा की प्रिंसिपल नीलम यादव को राष्ट्रीय शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करते प्रिंसिपल नीलम यादव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। नीलम यादव ने 1993 में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया था।
विज्ञापन

वे 2004 से 2015 तक व्याख्याता रहीं। 2015 से वे टपूकड़ा स्कूल की प्राचार्या हैं। उनके नेतृत्व में स्कूल ने शैक्षिक और सह-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
प्रिंसिपल यादव ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए खुद कक्षाएं संभालीं। उन्होंने होंडा सीएसआर की मदद से स्कूल में डिजिटल लैब और स्मार्ट कक्षाएं स्थापित कीं। इससे विद्यालय के संसाधनों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।
विज्ञापन


उनके मार्गदर्शन में स्कूल की छात्राओं ने शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें