फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छेड़छाड़ का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी प्रिंसिपल विकास यादव को धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव प्रागपुरा जिला जयपुर (राजस्थान) से पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि 25 दिसंबर को प्रिंसिपल विकास यादव ने उसे दवा देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया। वहां उसने जबरन छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें