फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी आउटर बाईपास का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे, जाम से मुक्ति मिलेगी

विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। रेवाड़ी में लघु सचिवालय सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अभि
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को हिसार व यमुनानगर से अनेक बड़ी विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जिसमें रेवाड़ी के आउटर बाईपास का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन होगा। जिससे शहरवासियों को भारी वाहनों से छुटकारा मिलने के साथ-साथ जाम से मुक्ति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी भी दी। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न जिलों के परियोजनाओं के शुभारंभ व उद्घाटनों की समीक्षा की।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु जो भी निर्देश प्राप्त हुए उनकी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने वीसी उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यापक प्रबंध समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए है। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से राष्ट्रीय राजमार्ग 352 को जोड़ने वाले करीब 14 किलोमीटर लंबे बाईपास का शुभारंभ वर्चुअल रूप से किया जाएगा। इसके निर्माण पर 1069.42 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। इस बाईपास के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

मीटिंग में ये रहे मौजूद : मीटिंग में एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें