फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद के चुनाव की तैयारियां शुरू, ड्राॅ 22 को

Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरमैन पद के आरक्षण के लिए ड्रॉ 22 जनवरी को होगा। भाजपा ने उससे पहले ही जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार का नाम फाइनल करने से पहले पार्टी ने बिहार की सर्वे टीम को मैदान में उतार दिया है।
टीम गुपचुप तरीके से लोगों के बीच जाकर चेयरमैन पद के लिए संभावित चेहरों का फीडबैक लेकर उनकी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में पार्टी राव इंद्रजीत सिंह की पसंद को प्राथमिकता देती रही है।
विज्ञापन

2020 के नगर परिषद चुनाव में कई दिग्गजों ने टिकट पाने के लिए आकाओं की परिक्रमा की थी। पार्टी ने राव इंद्रजीत सिंह की पसंद पर पूनम यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। रेवाड़ी नगर परिषद में 32 वार्ड हैं।
इस साल फरवरी में होने वाले चुनाव के लिए वार्डों की संख्या 31 से बढ़ाकर 32 की गई है। वार्ड संख्या 3, 24, 27, 28, 30 और 32 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से एससी महिला के लिए 27 और 30 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार से बीसीए के लिए वार्ड संख्या 9,13,16 और बीसीबी के लिए 11, 20, 25 और 26 आरक्षित किए गए हैं। बीसीए की महिला के लिए वार्ड 13 और बीसीबी की महिला के लिए 11 और 20 आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें