फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव की तैयारी शुरू, वार्डबंदी के लिए समितियां गठित

Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रधान व नगर पार्षद के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ब्रह्मप्रकाश ने निदेशालय के आदेश पर वार्ड बंदी को लेकर समितियों का गठन कर दिया है। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में 5-5 गैर सरकारी सदस्यों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
जिला नगर आयुक्त ने कमेटी के सदस्यों के नाम सरकार को भेज दिए हैं। रेवाड़ी व धारूहेड़ा में जनवरी में चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में वार्डबंदी की पूरी प्रक्रिया दिसंबर से पहले पूरी की जानी है। नई वार्डबंदी के दौरान कितना एरिया इधर-उधर होता है, किन-किन वार्डों का स्वरूप बदलेगा, यह रिपोर्ट कमेटी तैयार करेगी। कमेटी के निर्णय पर सभी की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद विजय राव ने बताया कि डीएमसी की तरफ से वार्डबंदी के लिए सदस्यों की सूची सरकार को भेज दी है। जब नोटिफिकेशन जारी होगा तो आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले तो जनसंख्या के तहत रिकॉर्ड तैयार होंगे।
उन्होंने बताया कि वार्डबंदी के बाद वार्ड का स्वरूप बदल सकता है। 31 से ज्यादा वार्ड नहीं होंगे। सरकार की जो गाइडलाइन जारी करेगी, उसका पालन किया जाएगा। बताया कि वह तीन बार पहले भी इस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

कमेटी के सदस्य पार्षद मनीष गुप्ता ने बताया कि डीएमसी ने सदस्यों की सूची तैयार कर सरकार को भेज दी है। उसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कमेटी में जो सदस्य हैं, वे सरकार की गाइडलाइन का पालन करेंगे।
-
निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुईं तेज
नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव को लेकर वार्डबंदी की समितियां गठित होने के साथ ही निकाय चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। रेवाड़ी में आमतौर पर चर्चा चल रही थी कि राष्ट्रीय जनगणना के बाद ही चुनाव होंगे, लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही वार्ड बंदी का पत्र जारी हुआ, पार्षदों की धड़कनें बढ़ गईं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में जल्द ही चुनावों की घोषणा हो सकती है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में नगर परिषद का कार्यकाल खत्म होगा।
-
रेवाड़ी नगर परिषद की प्रधान हैं पूनम यादव

वर्तमान में रेवाड़ी नगर परिषद की प्रधान पूनम यादव हैं। इन्होंने पहली बार प्रधान पद के चुनाव में जीत हासिल की थी। पूनम यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की पत्नी उपमा यादव को हराया था। पिछले चुनाव में भाजपा ने प्रधान के साथ-साथ पार्षदों को भी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाया था, लेकिन 31 वार्डों में केवल 7 प्रत्याशी ही भाजपा के सिंबल पर जीत दर्ज कर पाए थे। रेवाड़ी शहर में 1 लाख से अधिक वोटर हैं। वहीं, धारूहेड़ा में 18 वार्डों में चुनाव होने हैं। वर्ष 2020 में 27 दिसंबर को हुए धारूहड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव में कंवर सिंह यादव ने संदीप बोहरा को हराकर चेयरमैन पद हासिल किया था। 70 हजार से अधिक वोटर हैं।
विज्ञापन





नगर परिषद रेवाड़ी के लिए गठित कमेटी के सदस्य

निहाल सिंह वार्ड नंबर 19

मंजू देवी वार्ड नंबर 9

मनीष गुप्ता वार्ड नंबर 18

विजय राव वार्ड नंबर 20

कुसुमलता वार्ड नंबर 30


धारूहेड़ा नगर पालिका में वार्ड बंदी के लिए गठित कमेटी के सदस्य
राहुल जोशी वार्ड नंबर 9
मनीषा सैनी वार्ड नंबर 16
प्रशांत यादव वार्ड नंबर 7
सुमित्रा देवी वार्ड नंबर 1
अनिरुद्ध वार्ड नंबर 6

नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में प्रधान व नगर पार्षद के चुनाव को लेकर निदेशालय के आदेश पर कमेटी के सदस्यों की सूची तैयार की गई है। 5-5 गैर सरकारी सदस्यों को सूची में शामिल किया गया है। कमेटी के सदस्यों का नाम मुख्यालय भेज दिया गया है।-बह्मप्रकाश, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें