रेवाड़। नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 सितंबर से नौ दिनों का यह पावन पर्व आरंभ हो रहा है। व्यापारी माता की प्रतिमाओं, शृंगार सामग्री, नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्रियों का स्टॉक करने में जुट गए हैं। शृंगार सामग्री बेचने वाले दुकानदार राजेश सैनी और विनोद ने बताया कि इस बार चुनरी और नारियल की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है।
पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। व्यापारी पहले से ही स्टॉक कर रहे हैं ताकि त्योहार के दिनों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। माता की आरती थाल, कलश, दीपक, अगरबत्ती और झालर जैसी सजावटी सामग्री भी बड़ी मात्रा में मंगाई जा रही है।
पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदार सुनील यादव और विवेक का कहना है कि जैसे-जैसे नवरात्र पास आते हैं, ग्राहक अग्रिम बुकिंग कराने लगते हैं। खासकर नारियल, चुनरी और प्रतिमाओं की खरीदारी पहले ही शुरू हो जाती है।
फलाहार और व्रत की सामग्री की बिक्री में भी इजाफा होने की उम्मीद है। नवरात्र केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं बल्कि व्यापारियों के लिए भी बड़े अवसर लेकर आता है।
त्योहार से बाजार की रौनक बढ़ती है और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार नवरात्र में बिक्री का आंकड़ा पिछले वर्षों से बेहतर रहेगा।
महंगाई ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की चिंता
शहर के प्रमुख बाजारों में नवरात्रि को लेकर रोशनी और सजावट की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे हर गली, चौराहे और मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बनता जा रहा है। व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता इसलिए बाजारों में कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, फल, साबूदाना और अन्य व्रत सामग्री की दुकानें भी सज चुकी हैं। वहीं देवी मंदिरों में भी नवरात्रों को लेकर भव्य सजावट और साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार त्योहार की खुशी के साथ-साथ महंगाई की मार ने श्रद्धालुओं को चिंतित कर दिया है। पूजा सामग्री से लेकर खाद्य वस्तुओं तक के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस तरह चल रहे हैं दाम
पूजा सामग्रीपिछले वर्ष दाममौजूदा दाम
चुनरी10 से 15020 से 250
श्रृंगार सामग्री10 से 6020 से 100
मूर्ति50 से 2000 60 से 2500
ज्योत बत्ती10 से 2012 से 25
अखंड जोत20 से 3025 से 40
कुमकुम5 से 108 से 20
सिंदूर5 से 108 से 15
नारियल20 से 2525 से 40
नोट: सभी पूजा सामग्री के मूल्य प्रति पीस के हिसाब में है।