फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वैवाहिक परिचय सम्मेलन व पाठ की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
पंजाबी भवन में बैठक आयोजित कर बातचीत करते पंजाबी समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी समाज की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पंजाबी भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह बताया गया कि समाज की ओर से 18 जनवरी 2026 को तृतीय वार्षिक सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित होगा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 8 से 10 बजे तक सुखमणि साहिब का पाठ होगा जिसकी सेवा भाई घनैया सेवा दल निभाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कीर्तन दरबार चलेगा जिसमें गुरुग्राम से जितेंद्र मदान कीर्तन की सेवा करेंगे।
दोपहर 12 बजे कथा होगी और उसके उपरांत लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में 25 जनवरी 2026 को होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज ने बताया कि सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन वर्तमान में जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दिन सभी पंजीकृत लड़कों व लड़कियों का मंच से क्रमवार परिचय कराया जाएगा और समाज की ओर से लंच की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें