धारूहेड़ा में निकाली जा रही कलश यात्रा। स्रोत : समिति
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास श्रीमद्भागवत सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। यह कथा आयोजन 16 दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर कथावाचक वृंदावन के संत गोपाल आचार्य की तरफ से कथा सुनाई जाएगी। कथा का समय दिन में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा पंडाल में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने कलशों का स्वागत किया। स्वागत समारोह हनुमान चालीसा गायन से शुरू हुआ, जिसके बाद सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती की। संवाद