फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर, सामग्री खरीदने में जुटे श्रद्धालु

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्वांचल समिति की ओर से छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के तीन स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन हर साल किया जाता है। उधर, लोगों ने छठ पूजा को लेकर बाजारों में भी खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में बड़ी संख्या में यूपी, बिहार और झारखंड के लोग रहते हैं। छठ पर्व के दौरान यहां पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महापर्व का शुभारंभ पहले दिन नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को होगा। व्रती महिला-पुरुष 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। इसमें हर दिन का अपना खास महत्व है। इस पूरी अवधि में व्रती महिलाएं छठ के गीत गाती हैं। चार दिन तक चलने वाले इस व्रत के दूसरे दिन 18 नवंबर को खरना का व्रत रखा जाएगा। 19 नवंबर को निर्जला व्रत के बाद अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया जाएगा।

सजने लगीं दुकानें

छठ को लेकर घाट व तालाब के किनारे ढाका, टोकरी, सुपली तथा अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें खुलने लगी हैं। अभी से ही दुकानों पर लोग सामग्रियों की कीमत जानने के लिए पहुंचने लगे हैं। साथ ही इन सामनों की खरीद का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें