फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से जिन ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा नहीं है, वहां परिवहन बस पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही महेंद्रगढ़ क्षेत्र के नजदीक लगते ग्रामीण रूटों को भी कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने और कुछ ग्रामीण रूटों पर परिवर्तन करने की योजना है जिससे नजदीकी गांवों को भी कवर किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ से सतनाली, अटेली, सेहलंग, खुड़ाना, बवानिया, बुचौली, खेड़की, दुलोठ, सोहला, कुराहवटा के नजदीक लगते ग्रामीणों को भी कवर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद इसकी रूटचार्ट तैयार कर नजदीकी गांवों में बसों का पहुंचाने का योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज विभाग की ओर से जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बसें नहीं पहुंच रही। उन ग्रामीण रूटों को जोड़ने के लिए रूट मैप तैयार किया जा रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार जल्द ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें