धारूहेड़ा। छठ महापर्व को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में तैयारी शुरू गई है। पूर्वांचल प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं जो छठ को धूमधाम से मनाते हैं।
इस व्रत को तीन दिन करने की परंपरा है। समय के साथ व्रत करने वालों की संख्या बढ़ाने के साथ धारूहेड़ा में अलग-अलग स्थान पर कृत्रिम घाट का निर्माण कार्य जारी हो गया है। हरियाणा सरकार की ओर से भी सरकारी छुट्टी की घोषणा हो चुकी है। पूर्णमासी ने आजाद नगर में घाट निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में घाट का निर्माण सेक्टर-6 शिव मंदिर, सेक्टर-6 दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-4, रामनगर, लोहार की ढाणी, शिवनगर, आदर्श नगर, संतोष कॉलोनी, मालपुरा, डेल्टन कॉलोनी, गढ़ी, अलावलपुर, नारायण विहार, आकेड़ा आदि स्थानों पर घाट बनाए जाएंगे।