फोटो : 27बावल में सदस्यता अभियान चलाते एबीवीपी। स्रोत : परिषद
बावल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरकारी कॉलेज बावल में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की नव-निर्वाचित इकाई की भी घोषणा की गई। प्रीति को अध्यक्ष और अभिषेक को इकाई मंत्री बनाया गया। इनके साथ कुल 20 विद्यार्थियों की नई इकाई का गठन किया गया है जो कॉलेज में छात्रहितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
इस अवसर पर रेवाड़ी विभाग के विभाग संयोजक युधिष्ठिर धनखड़ ने विद्यार्थियों को एबीवीपी की कार्यपद्धति और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। जिला संगठन मंत्री परमेंद्र सैनी ने भी विद्यार्थियों को परिषद से जुड़ने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने नई इकाई को बधाई दी और संगठन के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास, आईजीयू इकाई अध्यक्ष विनीत यादव, कार्यकर्ता इशा, रीतु, दीपांशी आदि उपस्थित रहे।