संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। ये 28 जनवरी तक संचालित होंगी। जिले में 10वीं कक्षा में करीब 5172 व 12वीं में 4864 विद्यार्थी प्री-बोर्ड में भाग लेंगे।
परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होंगी। प्रत्येक विद्यालय में परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बच्चों को पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा की तिथियों के साथ ही विद्यालयों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
निदेशालय ने विद्यालयों को सलाह दी है कि वे एक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक छात्रों के बैठने की व्यवस्था न करें। इसके लिए एनसीईआरटी की ओर से प्रश्नपत्र तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, इस बार निदेशालय के आदेशानुसार प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए कक्षा 10वीं तथा 12वीं की छात्र संख्या (एमआईएस पोर्टल के अनुसार) 5 रुपये प्रति प्रश्नपत्र, प्रति विद्यार्थी, प्रति विषय की दर से राशि जारी की गई थी। जिले को 2 लाख 50 हजार की राशि प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए मिली है।
बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित इन परीक्षाओं से छात्रों को अपनी गलतियों को समझने और सुधारने का अवसर मिलेगा।
कक्षा 10 वीं का शेड्यूल
20 जनवरीहिंदी
21 जनवरीअंग्रेजी
22 जनवरीसामाजिक विज्ञान
23 जनवरीगणित
24जनवरीविज्ञान
25 जनवरीफिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, उर्दू, एनएसक्यूएफ
कक्षा 12वीं का शेड्यूल
20 जनवरीअंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव)
21 जनवरीहिंदी (कोर और इलेक्टिव)
22 जनवरीइतिहास, फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज
23 जनवरीपॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, अकाउंटेंसी
24 जनवरीगणित, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स
25 जनवरीपब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, ओएसएस, इंटकेंसी, सोशियोलॉजी, होम साइंस और 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राॅफी, फाइन आर्ट, म्यूजिक, फिजियोलॉजी
28 जनवरीएनएसक्यूएफ
-
वर्जन :
बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। जिले में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी