फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धारूहेड़ा। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से पैसे निकालने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव मालाहका निवासी अरशद व सालिम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव घोषगढ़ निवासी विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 19 अक्तूबर 2023 को कोसली कोर्ट में तारीख पर गया था। जब वह कोसली के बैंक आफ बड़ौदा के पास एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया तो वहां मौजूद दो युवकों ने धोखे से उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी आबिद हुसैन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4500 रुपये भी बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

इस मामले में सीआईए-2 धारूहेड़ा पुलिस ने अरशद व सालिम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें