फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जमीन की रंजिश को लेकर की गई थी प्रताप की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने बीते माह गांव कारोली में हुई प्रताप की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी रमेश को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद प्रताप की बुरी तरह से पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक कोसली विधानंद ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि 29 जुलाई को नाहड़ चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कारोली की गोशाला के सामने बने कोठड़े के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अपराध जांच टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश के शरीर पर 11 गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने हत्या के पहलू से जांच शुरू की। मृतक की बहन संतोष ने 6 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उनके भाई प्रताप गांव के ही रमेश के साथ मोटरसाइकिल पर गए थे। पुरानी रंजिश के चलते रमेश ने शराब पिलाने के बाद प्रताप की पीटकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर कोसली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने सुराग जुटाते हुए वीरवार को आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और प्रताप साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गाली-गलौज को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में उसने प्रताप के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।
इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें