संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। डहीना निवासी अधिवक्ता जलदीप यादव के पुत्र प्रमोद यादव और गांव कंवाली निवासी मंजीत सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों मेधावियों की सफलता पर दोनों गांवों के लोगों ने हर्ष जताया है।
डहीना निवासी अधिवक्ता जलदीप यादव के पुत्र प्रमोद यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 220वीं रैंक हासिल की है।जलदीप यादव ने बताया कि उनके बेटे प्रमोद यादव ने पिछले वर्ष भी यूपीएससी परीक्षा में 665वीं रैंक प्राप्त की थी।
उनका चयन कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में हुआ था। वर्तमान में वे शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष दोबारा परीक्षा देकर उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 220वीं रैंक हासिल की है।
प्रमोद यादव की इस सफलता पर ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सरपंच मुकेश ने कहा कि मोद की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वहीं, गांव कंवाली निवासी मंजीत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 490वीं रैंक हासिल की है। मंजीत सिंह के पिता रतन सिंह एएसआई हैं। मंजीत ने शिवा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना से विज्ञान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
इसके बाद बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।
विद्यालय के चेयरमैन करणपाल खोला, राजकृष्ण यादव, चेयरमैन सुरेंद्र मुदगिल और प्राचार्य महेश कुमार ने मंजीत सिंह और उनके परिवार को बधाई दी।
रेवाड़ी। गांव कंवाली निवासी मंजीत सिंह।