रेवाड़ी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को राव तुलाराम स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा योग साधकों ने भाग लिया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग दिवस के लिए निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर जिले में विभिन्न स्तरों पर योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।