फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं 10 मई तक चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 मई तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन नए सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय हो गया है। जहां शहर के अधिकांश कॉलेजों में हर वर्ष सीटें पूरी भर जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में सीटें भरना अब भी चुनौती बना हुआ है। विशेषकर बीए और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में कई सीटें खाली रह जाती हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं देने के बाद अब विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
ऐसे में कॉलेजों के शिक्षक और प्रबंधन विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए व्यक्तिगत संपर्क भी कर रहे हैं। संस्थानों की सुविधाएं, शैक्षणिक उपलब्धियां, पाठ्यक्रम और बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी देकर छात्रों को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 19 कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 11 राजकीय, 4 अनुदान प्राप्त और 4 स्ववित्त पोषित महाविद्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अहीर, केएलपी, आरडीएस और डीएवी कोसली जैसे अनुदान प्राप्त कॉलेज भी जिले में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें