फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी में जोरदार विस्फोट: दरवाजे-खिड़कियां उड़ीं, चार घायल; सिलिंडर सुरक्षित मिलने से बढ़ा रहस्य

Sun, 05 Jul 2026 10:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग इसे बम विस्फोट समझकर घरों से बाहर निकल आए। धमाके से मकान के शीशे चकनाचूर हो गए और दरवाजे उखड़कर कई फीट दूर जा गिरे। हालांकि घर में रखा गैस सिलिंडर और फ्रिज पूरी तरह सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
रेवाड़ी में घर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के हंस नगर में रविवार शाम एक मकान में हुए रहस्यमय धमाके से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूटकर दूर जा गिरे, जबकि लोहे का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवती समेत चार लोग झुलस गए, जिनमें युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त हैं सतबीर चौहान
स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी और सेना से सेवानिवृत्त सतबीर चौहान के घर यह हादसा हुआ। रविवार शाम उनकी बेटी तनु (23) घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। उस समय घर में सतबीर चौहान, उनकी पत्नी मधु, बेटी तनु, रिश्तेदार की 3 वर्षीय बच्ची खुशी और पड़ोसी जयभगवान मौजूद थे। जयभगवान सीआरपीएफ में कार्यरत थे।

धमाके में चार घायल
धमाके में तनु गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि सतबीर चौहान, जयभगवान और दो वर्षीय खुशी भी घायल हो गई। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। तनु को पीजीआई रोहतक, सतबीर चौहान को गुरुग्राम और जयभगवान को दिल्ली के आर्मी अस्पताल भेजा गया। मधु और खुशी का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। मधु को मामूली चोटें आई हैं।

लोग बोले- ऐसा लगा बम विस्फोट हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग इसे बम विस्फोट समझकर घरों से बाहर निकल आए। धमाके से मकान के शीशे चकनाचूर हो गए और दरवाजे उखड़कर कई फीट दूर जा गिरे। हालांकि घर में रखा गैस सिलिंडर और फ्रिज पूरी तरह सुरक्षित मिले, जिससे शुरुआती तौर पर सिलिंडर फटने की संभावना से इनकार किया जा रहा है। रिंकू सैनी ने बताया कि सतबीर पुराने बसे हैं। सतबीर व उनकी लड़की काफी झुलसी हुई है। 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं।

तनु की इसी वर्ष होनी है शादी 
तनु की इसी वर्ष 25 नवंबर को शादी तय हुई है। हादसे के समय उसका बड़ा भाई, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, घर पर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को सुरक्षित कर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर जांच की तो सिलिंडर, फ्रीज व अन्य सभी उपकरण सुरक्षित मिले हैं। लड़की गंभीर रूप से झुलसी है। पुलिस की जांच अभी जारी है। -राकेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 3 चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें