फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज 8 घंटे बंद रहेगी कई गांवों की बिजली आपूर्ति

Wed, 10 Jun 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जोनावास सब डिविजन कार्यालय के तहत आने वाले 11 केवी जनरल इंडस्ट्रीज और 11 केवी रसगण आरडीएस फीडर पर मरम्मत व रखरखाव कार्य के लिए वीरवार को बिजली विभाग परमिट लेगा। इसके चलते सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी जनरल इंडस्ट्रीज और 11 केवी रसगण आरडीएस फीडर से जुड़े रसगण, मसानी, तीतरपुर, डूंगरवास, खालियावास सहित राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) से सटे क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। बिजली संबंधी उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें