फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना

Sat, 22 Nov 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर दोपहर के समय गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के तापमान में रोजाना उतार चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री का उछाल है। प्रदूषण का स्तर 243 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी और शीतलहर की स्थिति बनेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस विक्षोभ से मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में भी बदलाव हुआ है, जिसके असर से तापमान में भी बदलाव आया है। इस दौरान रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
23-24 नवंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इससे एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा। हवाओं की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान लुढ़कने लगेगा और शीत लहर का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान साइबेरिया से आने वाली बर्फीली हवा के कारण ठंड तेवर दिखाएगी। साथ ही अभी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना बन रही है। जैसे ही वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होगी तो धुंध व कोहरा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें