फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बोकिया चैलेंजर सीरीज में पूजा ने जीता रजत व कांस्य पदक

Fri, 22 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोकिया चैलेंजर सीरीज में रजत एवं कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बहरीन के मनामा में 14 से 21 नवंबर तक आयोजित विश्व बोकिया चैलेंजर सीरीज में रेवाड़ी की पूजा गुप्ता ने बीसी 4 महिला व्यक्तिगत श्रेणी में कांस्य पदक जीतने के बाद मिश्रित जोड़ी बीसी 4 श्रेणी में सिल्वर पदक जीता है।
पूजा बीसी 4 श्रेणी में मिश्रित जोड़ी इवेंट में अपने साथी खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह के साथ पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस तरह पूजा ने इतिहास रचते हुए भारतीय बोकिया को विश्वस्तर पर एक नया मुकाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा गुप्ता की इस सफलता में उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण का अहम योगदान है। उनका कहना है कि यह सफर आसान नहीं था लेकिन समर्थन और प्रोत्साहन के कारण ही यह संभव हो पाया। पूजा ने सफलता का श्रेय परिवार के साथ कोच जसप्रीत सिंह, मौसी रेखा गुप्ता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें