संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जयसिंहपुर खेड़ा के समीप बाइक चालक ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बाद उसके पास से बैग लूट लिया। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिले लुधियाना के गांव फुल्लावाल निवासी सुखवंत कौर ने बताया कि बीते दिन वह अपने पोते को गांव जयसिंहपुर खेड़ा के समीप उसके स्कूल में छोड़ने गए थे, वहां से वापस लौटते समय एक बाइक सवार व्यक्ति ने लिफ्ट देने की बता कही। कुछ दूर आने के बाद चालक ने बाइक रोक दी। उसके बाद पीड़ित के सिर पर लोहे के धातु से वार कर बैग छीन कर फरार हो गया। जब पीड़ित को होश आया तो राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित के मुताबिक बैग में 9 हजार रुपये सहित कुछ जरूरी कागजात थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।