मकोसली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 300 मीटर में पूजा और 400 मीटर की दौड़ में समीक्षा प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ कमलेश ने की। प्रतियोगिताओं में 30 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में झाड़ौदा की कविता प्रथम, भाकली की कविता द्वितीय और भुरथला की निशा तृतीय स्थान पर रही। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में कोसली की पूजा ने प्रथम, भाकली की आकृति ने द्वितीय और झाल की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में भूरियावास की समीक्षा प्रथम, कोसली की आरती द्वितीय और जाहिदपुर की कविता तृतीय रही। साइकिल रेस में जखाला की सरिता प्रथम, कान्हड़वास की स्वीटी द्वितीय और कोसली की मोनू तृतीय रही।
म्यूजिकल चेयर में नाहड़ की गुड्डी ने पहला, कान्हड़वास की संतोष ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में कोसली की शर्मिला प्रथम, भूरियावास की सरोज द्वितीय और नेहरूगढ़ की पूनम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 750 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रियंका, नीतू यादव, सरिता, उगंता, उपदेश, राहुल और मनोज मौजूद रहे।
खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : प्रशासन