फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर कम होने की संभावना

Mon, 04 Dec 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है। सोमवार को एक्यूआई 144 दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर 200 के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब प्रदूषण का स्तर लगातार कम होगा क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलता रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को पूरा दिन बादलों की लुका छिपी का खेल चलता रहा। बीच में बूंदाबांदी की संभावना बनी, लेकिन बूंदाबांदी नहीं हुई। फिलहाल मौसम भी अब दिन के समय काफी ठंडा हो चुका है। इससे ठंड का भी अब एहसास दिन के समय में होने लगा है। सुबह और शाम को कोहरा भी अपना असर जरूर दिखा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिसंबर-जनवरी दो महीने कोहरे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ज्यादा बारिश हुई है तो धुंध का असर लंबे समय तक रह सकता है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में धुंध का प्रभाव और बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार जमीन में नमी बनी हुई है, इससे भी धुंध लंबी चलने की संभावना है।

फसलों के लिए होगा फायदा

घनी धुंध व कड़ाके की ठंड जहां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं, घना कोहरा व रात के समय गिरता तापमान गेहूं, जौ व सरसों की फसलों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेलदार सब्जियों को छोड़ सभी फसलों के लिए ठंड व कोहरा लाभप्रद ही साबित होगा। गेहूं की फसल पर कोहरे व ठंड का कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें