फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाईपास का प्रदूषित पानी सेक्टर-4 और 6 की सड़क तक पहुंचा

Sat, 08 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा ​के सेक्टर-4 व 6 में भरा दू​षित पानी। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर भरे प्रदूषित पानी को बजरंग नगर की ओर मोड़ने के बाद अब इसका असर आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की खाली पड़ी जमीन पर जलभराव हो गया है। अब यह प्रदूषित पानी सेक्टर-4 और सेक्टर-6 के बीच बनी सड़क तक पहुंच गया है जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। जलभराव के कारण जहां आवागमन प्रभावित होने की आशंका है, वहीं गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
सेक्टर-6 निवासी कृष्ण यादव ने बताया कि धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास से छोड़ा गया प्रदूषित पानी लगातार एचएसवीपी की खाली जमीन पर जमा हो रहा है। अब यह पानी सड़क की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही इसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र के नजदीक प्रदूषित पानी का जमा होना लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर पानी की निकासी की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें