बनवारीलाल मंत्रिमंडल में शामिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामिल होने की सूचना के बाद उनके घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। आलम यह था कि घंटों तक बावल विधायक का फोन व्यस्त चल रहा था। चंडीगढ़ से सूचना मिलते ही डॉ. बनवारीलाल बावल से रात लगभग नौ बजे बावल से चंडीगढ़ के लिए अपने समर्थकों के साथ रवाना हो गए थे। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ जाने से पहले डॉ. बनवारी से दिल्ली स्थित राव इंद्रजीत के सरकारी आवास पर जाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
--------------
घर पर रहा त्यौहारों जैसा माहौल
पेशे से चिकित्सक डॉ. बनवारी लाल के आवास पर शुक्रवार को त्यौहार जैसा माहौल रहा। परिवार के लोग हो या फिर उनके रिश्तेदार या समर्थक सभी एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देने में लगे थे। इस अवसर पर सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां देने में लगे हुए थे।
------------------
टीवी पर देखते रहे पल-पल की खबर
मंत्री मंडल में वजीर बनने की जगह बृहस्पतिवार को पक्की हो चुकी थी। लेकिन मंत्रालय मिलने एवं शपथ ग्रहण देखने के लिए आम से खास तक सभी टीवी से चिपके थे, जैसे ही शुक्रवार को शाम को डॉ. लाल ने मंत्री की शपथ ली, घर पर उपस्थित समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।