रेवाड़ी। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को चेयरपर्सन पद के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन, काफिले और अंदरूनी सियासत भी चर्चा का विषय बनी रही।
भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल ने रेवाड़ी के चुनाव प्रभारी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की मौजूदगी में नामांकन किया। नामांकन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि स्थानीय विधायक की गैर मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को जन्म दिया। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है।
कांग्रेस की ओर से चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार निहारिका चौधरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा और शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नामांकन से पहले कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रविदास मंदिर से जिला सचिवालय तक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचीं जिसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। दूसरी ओर धारूहेड़ा क्षेत्र में भाजपा में बगावत खुलकर सामने आई। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापति ने पार्टी लाइन से अलग हटते हुए चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया।
उनके इस कदम को स्थानीय स्तर पर असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पार्षद पद के लिए रेवाड़ी में 27 और धारूहेड़ा में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। पहले दिन कोई नाम नामांकन नहीं हुआ था। दूसरे दिन पार्षद पद के लिए रेवाड़ी से 5 और धारूहेड़ा से 2 ने नामांकन किया था।
-
पूर्व चेयरमैन विजय राव की पत्नी निर्मला राव ने नामांकन किया
फोटो-14
रेवाड़ी के वार्ड 20 से भाजपा की पार्षद उम्मीदवार एवं पूर्व चेयरमैन विजय राव की पत्नी निर्मला राव ने नामांकन किया। निर्मला राव ने 2020 में रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। 2020 में भाजपा की पूनम यादव को जीत मिली थी। पहले तीन दिन में चेयरमैन के लिए रेवाड़ी और धारूहेड़ा से 2-2 निर्दलीय के नामांकन हुए हैं।
प्रत्याशी भाजपा विनीता पर दर्ज है एफआईआर
विनीता पीपल (46) ने 92 लाख रुपये इनकम दर्शायी है। 5 साल पहले 85 लाख रुपये इनकम थी। 70 लाख रुपये की प्रापर्टी है। 1 एफआईआर दर्ज है जो पेंडिंग है। 10 साल से चालान पेश नहीं किया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका के अकाउंट में हैं एक लाख
निहारिका चौधरी (39) ने कुल इनकम 41 लाख रुपये दर्शायी है। 5 साल पहले इनकम 36 लाख थी। अकाउंट में कैश 1 लाख रुपये पड़ा है। 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है।
रेवाड़ी में वार्ड 20 से पार्षद के लिए नामांकन करतीं निर्मला राव। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी में वार्ड 20 से पार्षद के लिए नामांकन करतीं निर्मला राव। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी में वार्ड 20 से पार्षद के लिए नामांकन करतीं निर्मला राव। स्रोत : वीडियो ग्रैब