रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो युवकों ने एक युवती का अपहरण किया। उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में डालकर ले गए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी।
बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने युवती का पता लगा लिया है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और रेवाड़ी में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही है। घटना वाले दिन युवती, उसका मंगेतर और उनका एक दोस्त कहीं जा रहे थे।
रास्ते में जाटूसाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद मानसिक परेशानी के चलते युवती की उसके मंगेतर व उसके दोस्त के साथ कहासुनी हो गई थी।
युवती ने स्पष्ट किया है कि उसके साथ कोई गलत हरकत या अपहरण नहीं हुआ था। संवाद