बाजार में गश्त करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस दौरान थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर सूबे सिंह, सदर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, रोहड़ाई इंस्पेक्टर विद्यासागर, कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज जगन गेट एसआई संदीप कुमार और सेक्टर-3 पीएसआई राकेश कुमार ने टीमों के साथ स्थानीय इलाकों का निरीक्षण किया।