फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस टीम ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, वाहन चोरी की 3 वारदातों को अंजाम दिया था

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- वाहन चोरी का आरोपी महेंद्रगढ़ शहर थाना  पुलिस की गिरफ्त में---स्रोत- पुलिस - फोटो : बाबा जनवारीनाथ धाम में मंगल आरती करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सचिन निवासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी से तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने दो बाइक और एक स्कूटी चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों वाहनों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कार्यालय तहसील कैंपस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत महिला ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत दी थी। सुबह 9 बजे वह अपनी स्कूटी लेकर कार्यालय आई थी। स्कूटी को पार्किंग में खड़ी कर कार्यालय चली गई थी। शाम के समय जब घर वापिस जाने के लिए पार्किंग में गई तो पाया कि उसकी स्कूटी वहां नहीं है तहसील कैंपस में कहीं भी उसका वाहन नहीं मिला।
शिकायतकर्ता दिनेश कुमार निवासी गांव अटेला कला जिला चरखी दादरी ने बताया कि वह कोचिंग के लिए शहर एक निजी कोचिंग सेंटर में आती थी। मोहल्ला सैनीपुरा में ईश्वर पीजी में रहता है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे वह बाइक से उसके दोस्त राहुल को लेने बस स्टैंड गया था और वापस आकर बाइक को पीजी के साथ में खड़ा कर दिया था। जब वह एक बजे कोचिंग जाने के लिए पीजी से बाहर आया तो वहां पर उसे बाइक नहीं मिली।
शिकायतकर्ता वजन सिंह निवासी खेडा ने शिकायत दी कि उसकी बस स्टैंड परिसर के पार्क में खड़ी थी, वह ड्यूटी करके रात्रि को 8:30 बजे बस स्टैंड वापस आया तो उसे बाइक नही मिली, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें