फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहन उठाएगी पुलिस

Wed, 02 Dec 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सड़क यदि आपने वाहन को खड़ा दिया तो वह गायब हो सकता हैं। चौंकिए मत। अब सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों को पुलिस कब्जे में लेगी और जितनी देर पुलिस के कब्जे में यह वाहन रहेंगे, उसका 200 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से पैसा भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कदम शहर में बढ़ते यातायात और लगते जाम से हो रही परेशानी से शहर को निजात दिलाने के लिए उठाया जा रहा है। इसके अलावा सर्कुलर रोड पर दुकानदारों की ओर से किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को भी तोड़ा जाएगा। यहां बता दें कि अमर उजाला की ओर से पिछले कई दिनों से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया है।

एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि शहर में अस्पताल, होटल व अन्य संस्थाओं को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपने ग्राहकों या उनके यहां आने वालों के वाहन इस तरह खड़े कराएं कि जाम न लगे। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ यह कार्य रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किया जाएगा। वाहनों को उठाने के लिए दो क्रेन भी ली जाएंगी।
विज्ञापन


फ्लाई ओवर के नीचे निकले जाएंगे वाहन
नाइवाली चौक पर अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बस स्टैंड की ओर से जाने वाले वाहनों को यदि रेलवे स्टेशन की ओर जाना है तो उनके लिए फ्लाईओवर के नीचे से निकलने का रास्ता तय किया जाएगा। ताकि यहां नारनौल की ओर जाने वाले वाहनों के निकलने से जाम न लगे। क्योंकि दोनों तरफ वाहनों के निकलने से यहां जाम लगता है। यहां वन वे किया जाएगा। इसी प्रकार धारूहेड़ा में भी फ्लाई ओवर के पास वन वे किया जाएगा।

हटेंगी रेहड़ियां
सब्जी मंडी के पास सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को हटाया जाएगा। शहर में मॉडल टाउन सहित अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाए जाने की योजना पुलिस बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें