फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नहरों के सुधार पर खर्च होंगे 36 करोड़

Wed, 02 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से नहरों के सुधार के लिए 143 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नहरों के इस सुधार का फायदा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की जनता को 2018 में मिलेगा। 24 अक्तूबर को नारनौल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना का शिलान्यास किया था। दिसंबर में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


योजना के बाद रेवाड़ी की जेएलएन नहर में क्षमता के करीब पानी मिलेगा। फिलहाल इसकी क्षमता 925 क्यूसेक के मुकाबले करीब 550 क्यूसेक पानी मिल रहा है। क्योंकि करीब 35 साल पहले बनी इस नहर के पंप पुराने हो चुके हैं और नहर के किनारे भी कमजोर हैं। इस स्थिति में पानी पूरा छोड़ा भी नहीं जा रहा है। योजना के पूरा होने के बाद नहरों में पूरा पानी दिया जाएगा।

 खूबड़ू हेड से शुरू होगा नहर की मरम्मत का काम
खूबड़ू हेड से रोहतक होकर झज्जर तक जेएलएन नहर बनी हुई है। यहां साल्हवास जेएलएफ पंप नंबर-2 से जेएलएन कैनाल रेवाड़ी के अंतिम छोर बावल और महेंद्रगढ़ कैनाल महेंद्रगढ़ के नारनौल-नांगल चौधरी तक जाती है। सरकार की इस योजना के अनुसार खूबड़ू हेड से ही नहर की मरम्मत की काम शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके बाद साल्हवास जेएलएफ-2 पंप से नहर और पंपों की मरम्मत काम किया जाएगा। 200 से ज्यादा पंप लगे हुए हैं। यहां सभी पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें लगाई जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक नहर की मरम्मत होने एवं पंप बदलने से पानी ज्यादा आएगा। ख्ूाबड़ू हेड से निकलने वाली जेएलएन फीडर के सिविल वर्क पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि सिविल वर्क पर महेंद्रगढ़ में 15 और रेवाड़ी में 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाकी करीब 100 करोड़ रुपये से पंपों के रिनोवेशन पर खर्च किए जाएंगे। पंपों पर नई मशीन लगने से वे पानी तेजी से और ज्यादा उठा पाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे चलेगा काम
20 फीसदी- मार्च, 2016
60 फीसदी- मार्च, 2017
100 फीसदी-2018

वर्जन..
नहरों के सुधार की योजना पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। मार्च, 2017 तक काम पूरा कर दिया जाएगा। इस योजना से क्षेत्र को ज्यादा मिल पाएगा।
एसके सिंगला, एसई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें