फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस एवं खुफिया विभाग ने झुग्गी- झोपड़ियों में चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस एवं खुफिया विभाग ने शुक्रवार को बावल स्थित बनीपुर चौक के समीप झुग्गी-झोपड़ियों ने रहने वाले लोगों के आधार कार्ड जांचकर उन्हें कड़े निर्देश दिए। सब इस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस और खुफिया विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बनीपुर चौक के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्रों की जांच की। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के कारण संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान सीमा से हरियाणा में आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। कंपनी कर्मियों से आधार कार्ड के साथ-साथ आई कार्ड भी जांचे जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग करने का आहवान किया है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, रोशनी देवी, रामेश्वर दयाल, प्रदीप राठी व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें