रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम ने जिले के नाकों पर जांच अभियान के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया। साथ ही वाहन जब्त किए। पुलिस अबतक 1 करोड़ 28 लाख के शराब व अन्य मादक पदार्थ, हथियार, वाहन जब्त और नकदी जब्त कर चुकी है।
आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस अलर्ट है। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थों और हथियार रखने वालों की धर-पकड़ कर रही हैं। पुलिस टीमों ने अब तक 6023 लीटर शराब जब्त की गई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान करीब 87.86 लाख रुपये नकदी जब्त किए। नकदी को ट्रेजरी कार्यालय में जमा करवाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। वाहनों में सवार लोगों की जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।