फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नारद ने भगवान विष्णु को दिया शाप

Fri, 04 Oct 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे काॅलोनी में श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से रामलीला का शुभारंभ पं. सुरेश शास्त्री और पं. मोहन लाल शर्मा ने पूजन के साथ किया। मास्टर लक्ष्य कौशिक ने रामलीला का उद्घाटन किया। पहले दिन नारद प्रसंग का मंचन किया गया जिसमें नारद भगवान विष्णु को शाप देते हैं।
क्लब के निदेशक केके सक्सेना ने बताया कि रामलीला में नारद प्रसंग का मंचन किया गया। इंद्र को सिंहासन जाने का भय होने पर कामदेव को नारद की समाधि भंग करने के लिए भेजा जाता है लेकिन कामदेव सफल नहीं होते हैं। इस पर नारद को अभिमान हो जाता है। नारद यह बात शिवजी व भगवान विष्णु को सुनाते हैं। नारद के मन में शील निधि की कन्या से विवाह करने की इच्छा होती है। नारद भगवान विष्णु के पास हरि का रूप लेने आते हैं। भगवान विष्णु ने नारद का अभिमान तोड़ने के लिए उनको बंदर को रूप देते हैं जिससे नारद का विवाह शीलनिधि की कन्या से नहीं होता है। इससे कुपित नारद ने भगवान विष्णु को शाप दिया कि जिस प्रकार वह पत्नी वियोग में परेशान हुए हैं, उसी प्रकार विष्णु को भी पत्नी के वियोग में जंगलों में घूमना पड़ेगा। एक बानर ही उनकी सहायता करेगा। वहीं एक अन्य मंचन में मेघनाद ऋषियों से कर लेने आते हैं लेकिन ऋषि मना कर देते हैं। इस पर मेघनाद सेनापति को अदेश देता है कि सब की बाहों में कांटा लगाओ और रक्त से घड़ा भर कर राज कर चुकाओ। इससे दुखी होकर ऋषि शाप देते हैं कि यह रक्त ही भयंकर रूप धरेगा और काल बन कर तुम सब को मरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में नारद-महेश कौशिक, भगवान विष्णु-दिवेश शर्मा, लक्ष्मी/वेदवती, इंद्र/नन्दीगण - निरिवल रौहिल्या, शीलनिधि-रोशन लाल, शिव -जगदीश शर्मा, मेघनाद की भूमिका ब्रिजेश शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें