फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटलों में पुलिस की रेड, 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा

विज्ञापन
शहर के एक होटल से पुलिस की ओर से पकड़े गए युवक-युवतियां। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : Videograb
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। देहव्यापार की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 7 युवक और 5 युवतियों को पकड़ा गया है। पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है।

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पहली कार्रवाई बिठवाना चौक स्थित होटल रोपलैंड में की गई। यहां कुछ लड़कों के साथ दो लड़कियों को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई आर्मी कैंटीन क्षेत्र स्थित एसआरपी होटल में की गई। यहां चार लड़के और तीन लड़कियां पकड़ी गईं।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए लोगों की भूमिका क्या थी तथा वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी हेड क्वार्टर संजीव बल्हारा ने बताया कि शहर के अन्य होटल और कैफे में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर भी पुलिस नियमानुसार जांच कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलेगी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच करेगी और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शहर के एक होटल से पुलिस की ओर से पकड़े गए युवक-युवतियां। स्त्रोत: पुलिस- फोटो : Videograb

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें