फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खोल में किया पुलिस-पब्लिक संवाद, नशा तस्करों की सूचना देने की अपील

Tue, 27 Oct 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव खोल में आयोजित पुलिस-प​ब्लिक संवाद के दौरान उप​स्थित ग्रामीण व पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खोल। गांव खोल में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें पुलिस टीम ने ग्रामीणों से नशा तस्करों की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
निरीक्षक गजराज सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा और खेलों से जुड़कर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर डायल 112 पर सूचना देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें