फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस लाइन, थानों और चौकियों में श्रमदान कर पुलिसकर्मियों ने की सफाई

Mon, 07 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सफाई करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई की। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन के मैदान, पार्क और थाना-चौकी परिसरों में सफाई की। जगह-जगह पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित किया। सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। श्रमदान स्वेच्छा से किया जाने वाला कार्य है, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्वच्छ वातावरण का सीधा प्रभाव व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अपने आसपास सफाई रखने की आदत विकसित करनी चाहिए। श्रमदान लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक करता है। इसमें समाजसेवा, पौधरोपण और आसपास के वातावरण की सफाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें