वाहनों की जांच करते पुलिस टीम। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। दिल्ली में सोमवार सायं हुए बम धमाके के बाद जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। देर शाम एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नाकेबंदी के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जिले की सीमाओं को सील करने के बाद सघन जांच अभियान शुरू किया गया है।
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर जिले की सीमा से दिल्ली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर ही है। गुरूग्राम के रास्ते बदमाश राजधानी से जयपुर की ओर निकलने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली धमाकों के तुरंत बाद एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले में नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच करने के आदेश दिए।
खासकर एनएच-48 पर वाहनों की संघन जांच करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस देर रात तक दिल्ली की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग करती रही। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि राजधानी में धमाके बाद जिस पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से आने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
वाहनों की जांच करते पुलिस टीम। स्त्रोत: पुलिस
वाहनों की जांच करते पुलिस टीम। स्त्रोत: पुलिस